रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को रायपुर पहुंचे और सेंट्रल जेल में शराब घोटाले में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलने के बाद पायलट ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

पायलट बोले- विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार

सचिन पायलट ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं केवल विरोधियों के पीछे लगाई जा रही हैं। पिछले दस सालों में एक भी भाजपा नेता पर इन एजेंसियों ने कार्रवाई नहीं की।

चैतन्य कांग्रेस में हों या न हों, हमला कांग्रेस परिवार पर है

भाजपा के इस तर्क पर कि चैतन्य बघेल कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, फिर भी कांग्रेस उनके पीछे क्यों खड़ी है पायलट ने जवाब दिया कि भूपेश बघेल और उनके परिवार पर हमला दरअसल कांग्रेस पर हमला है। ये सीधी राजनीति है। भूपेश को घेरने के लिए उनके बेटे को निशाना बनाया गया है।

See also  पिता की हादसे में मौत के बाद चाइल्ड कांस्टेबल बना 5 साल का बच्चा

कानून ताक पर, परंपराएं तोड़ी जा रही हैं

पायलट ने कहा कि भाजपा सत्ता का इस्तेमाल करके राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। कानूनी प्रक्रिया को बायपास किया जा रहा है। विरोधियों को डराने, अपमानित करने और शांत कराने की रणनीति है। लेकिन कांग्रेस इससे झुकेगी नहीं।

राजीव भवन में नेताओं से मुलाकात

जेल दौरे के बाद पायलट राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, जरिता लैतफलांग, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौजूद थे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।