रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट की इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

साय कैबिनेट की बैठक में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव, निकाय चुनाव, खाद बीज, पीएम आवास और बलौदाबाजार की घटना पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में शिक्षक भर्ती और महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव पर मुहर लग सकती है।

See also  बड़ी खबर : नक्सलियों ने कायराना हरकत को दिया अंजाम, दो शिक्षा दूतों की कर दी हत्या, जंगल में मिली लाश