मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026 मंगल, 27 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Scam

Ambikapur: DMF की राशि पर डाका, जेम पोर्टल पर फर्जी ID बनाकर किया खेला, जनपद के पूर्व CEO समेत 9 पर FIR

DMF Scam: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा के मंदिर में ही भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। अंबिकापुर के शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय केशवपुर में डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) की राशि में करोड़ों का घोटाला उजागर हुआ है। कोर्ट के आदेश पर थाना मणिपुर पुलिस ने जनपद पंचायत के […]

DMF KA SCAM
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

DMF Scam: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा के मंदिर में ही भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। अंबिकापुर के शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय केशवपुर में डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) की राशि में करोड़ों का घोटाला उजागर हुआ है। कोर्ट के आदेश पर थाना मणिपुर पुलिस ने जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ समेत 9 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।

अंबिकापुर निवासी अभय नारायण पांडेय ने इस पूरे फर्जीवाड़े के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। एफआईआर के मुताबिक, विद्यालय परिसर में तीन कार्यों के लिए डीएमएफ मद से कुल 1 करोड़ 32 लाख 33 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे।

  1. गार्डन सौंदर्यीकरण एवं सीसी रोड – 33 लाख 24 हजार रुपये
  2. प्रधान पाठक कक्ष, प्रसाधन एवं अहाता निर्माण – 49 लाख 57 हजार रुपये
  3. प्रवेश द्वार एवं पार्किंग शेड निर्माण – 49 लाख 52 हजार रुपये

बिना काम के ही कर दिया भुगतान

शिकायत है कि आरोपियों ने जेम पोर्टल (GeM) पर फर्जी आईडी बनाई। बिना किसी प्रशासकीय स्वीकृति और बिना टेंडर प्रक्रिया के फर्जी बिल-वाउचर और फर्जी मूल्यांकन प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया। और फिर 1 अगस्त 2023 को 48 लाख 36 हजार 544 रुपये का भुगतान मेसर्स स्मृति कंस्ट्रक्शन को RTGS के जरिए कर दिया गया, जबकि मौके पर एक ईंट भी नहीं लगी।

कलेक्टर की जांच में खुली पोल: मौके पर कुछ भी नहीं मिला

जब इस घोटाले की शिकायत कलेक्टर तक पहुंची तो उन्होंने जांच दल गठित किया। 7 अक्टूबर 2024 को जब जांच दल मौके पर पहुंचा तो वहां कोई निर्माण कार्य ही नहीं मिला। जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर इसे 100% फर्जीवाड़ा बताया गया।

इन 9 ‘खिलाड़ियों’ पर दर्ज हुई FIR

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबिकापुर के आदेश पर थाना मणिपुर पुलिस ने धारा 409, 420, 467, 468, 471, 201, 120-B, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

  1. सुरेश्वर नाथ तिवारी – तत्कालीन CEO, जनपद पंचायत अंबिकापुर
  2. विवेक प्रताप सिंह राठौर
  3. उपेन्द्र सिंह सेंगर
  4. शैलेन्द्र मिश्रा
  5. राम प्रकाश यादव
  6. इम्तियाज सिंह
  7. सुयश अग्रवाल
  8. अरविंद कुमार अग्रवाल
  9. मेसर्स स्मृति कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर एंड सप्लायर्स

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों ने आपराधिक षडयंत्र रचकर शासकीय राशि का गबन किया और आपस में बंदरबांट कर शासन को भारी क्षति पहुंचाई।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. सरगुजा में DMF घोटाला क्या है?
अंबिकापुर के आत्मानंद स्कूल केशवपुर में DMF मद से स्वीकृत 1.32 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़ा किया गया। बिना काम किए ही 48.36 लाख रुपये का भुगतान एक निजी फर्म को कर दिया गया।

Q2. घोटाले का खुलासा कैसे हुआ?
अंबिकापुर निवासी अभय नारायण पांडेय की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल ने मौके पर जांच की तो कोई निर्माण नहीं मिला, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज हुई।

Q3. जेम पोर्टल पर कैसे किया गया फर्जीवाड़ा?
आरोपियों ने जेम पोर्टल पर फर्जी ID बनाकर, फर्जी बिल-वाउचर और फर्जी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर बिना प्रशासकीय स्वीकृति के ही भुगतान कर दिया।

Q4. इस मामले में किन-किन पर FIR दर्ज हुई है?
तत्कालीन जनपद CEO सुरेश्वर नाथ तिवारी समेत 8 अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों और मेसर्स स्मृति कंस्ट्रक्शन फर्म के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468 सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन