Post Office Fraud: पोस्ट ऑफिस में आरडी योजना के तहत ब्याज ज्यादा मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोग अपना खाता खुलवाते हैं और हर महीने एक निश्चित रकम जमा करते हैं। अधिकांश लोग एजेंटों की मदद से रूपये जमा करते हैं। अक्सर ऐसे एजेंट कहीं और पैसा इन्वेस्ट कर देते हैं या फ्रॉड कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जांजगीर-चांपा में सामने आया है।
जांजगीर-चांपा के चांपा पोस्ट ऑफिस के एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु ने RD खाता खुलवाकर 150 से ज्यादा लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये जमा कराए, लेकिन रकम पोस्ट ऑफिस में जमा ही नहीं की। सारा पैसा शेयर ट्रेडिंग में झोंक दिया।
कैसे हुई ठगी?
चांपा के हेमंत कुमार देवांगन ने पुलिस में शिकायत की। उन्होंने बताया कि आरोपी और उसकी मां लक्ष्मी गुप्ता ने “ज्यादा ब्याज” का लालच देकर RD खाता खुलवाया।
1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 तक उनसे 1,21,200 रुपये लिए गए। आरोपी डायरी में एंट्री करता रहा, लेकिन पोस्ट ऑफिस के रिकॉर्ड में सिर्फ 21,000 रुपये ही जमा मिले। इस तरह 1,00,200 रुपये का गबन हुआ।
पूछताछ में फूटा भांडा
चांपा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने अकेले हेमंत से नहीं बल्कि लगभग 150 खाताधारकों से बड़ी रकम की ठगी की है। आरोपी ने माना कि उसने सभी की रकम ऑनलाइन शेयर मार्केट ऐप में निवेश कर दिया।
पुलिस ने आरोपी से 3 मोबाइल, पासबुक और चेकबुक जब्त किए हैं। BNS की धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, उनि भवानी सिंह चौहान और चांपा थाना स्टाफ शामिल थे।
FAQ – पोस्ट ऑफिस एजेंट बना ठग
सवाल: आरोपी ने कितने लोगों से धोखाधड़ी की?
आरोपी ने लगभग 150 खाताधारकों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की।
सवाल: गबन की रकम कहां लगाई गई?
आरोपी ने सारी रकम ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप में लगा दी।
सवाल: पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
आरोपी को गिरफ्तार कर BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया और जेल भेजा गया।
सवाल: इस मामले में कौन-कौन शामिल था?
मुख्य आरोपी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु और उसकी मां लक्ष्मी गुप्ता पोस्ट ऑफिस चांपा में एजेंट के रूप में काम करते थे।


