रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सनावल पुलिस ने अवैध धान खपाने के लिए जमीन की हेराफेरी करने के मामले में अब पटवारी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके पूर्व पुलिस ने इसी मामले में गुप्ता परिवार के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दरअसल पटवारी ने मिलीभगत करके इलाके की कई एकड़ सरकारी जमीन को दस्तावेजों में हेराफेरी करके गुप्ता परिवार के नाम पर चढ़ा दिया था। इसी सिलसिले में पटवारी और ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है।

ग्रामीणों ने की थी शिकायत

दरअसल इलाके के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि कुछ गांवों की कई एकड़ जमीन इलाके में कुछ समय पहले ही रहने आए गुप्ता परिवार के नाम पर चढ़ा दी गई है। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि यह फर्जीवाड़ा यूपी का धान छत्तीसगढ़ में सरकारी धान खरीदी केंद्र में खपाने के लिए किया गया था। इसके बाद सनावल थाने में पूर्व में दर्ज धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं 318(4), 61(2) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता व उसके भाई शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

See also  एक और मुआवजा घोटाले की तैयारी: अधिग्रहण की सूचना के बावजूद निर्माण कार्य में जुटे हैं खदान प्रभावित, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तब मची खलबली

मामले की विवेचना के दौरान आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता के मोबाइल की जांच की गई, जिसमें पटवारी संजय सोनी व राजेश कुमार की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में उन्होंने श्याम सुंदर गुप्ता के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ की खरीदी मंडियों में अलग-अलग किसानों के खातों के माध्यम से बेचकर अवैध लाभ कमाने की बात स्वीकार की।

दोनों को भेजा गया जेल

इस पर पुलिस ने पटवारी संजय सोनी पिता नीलम सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी सनावल व राजेश कुमार पिता जलदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 39 वर्ष निवासी तालकेश्वरपुर थाना सनावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे भी गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. पटवारी संजय सोनी पिता नीलम सोनो उम्र 32 वर्ष सा० सनावल थाना सनावल, जिला बलरामपुर

See also  Politics in Bhanupratappur by-election -पुलिस देखती रही ब्रम्हानंद जनसम्पर्क करते रहे

2. राजेश कुमार पिता जलदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 39 वर्ष सा० तालकेश्वरपुर थाना सनावल, जिला बलरामपुर