रायपुर। कांग्रेस के शासनकाल में घटित छत्तीसगढ़ के चर्चित डीएमएफ और शराब घोटाला मामले में EOW-ACB ने आज प्रदेश के कई स्थानों पर सर्च कार्रवाई की। टीम ने करीब 19 स्थानों पर यह कार्रवाई की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किये गये। इसी तरह शराब घोटाला प्रकरण में जेल में निरूद्ध आरोपी अनिल टुटेजा एवं निरंजन दास के परिजनों के बिलासपुर जिले में 04, रायपुर 02, दुर्ग 01, बस्तर 01 कुल 08 स्थानों पर सर्च कार्यवाही की गयी।

ACB ने दर्ज प्रकरणों के आधार पर की कार्यवाही

डीएमएफ घोटाला प्रकरण में ब्यूरो में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 7, 12 भ्र.नि.अधि. 1988 यथासंशोधित 2018 एवं 420, 120 (बी) भा.दं.वि. तथा शराब घोटाला प्रकरण में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 7, 12 भ्र.नि.अधि. 1988 यथासंशोधित 2018 एवं 420, 467, 468, 471, 120 (बी) भा.दं.वि. के अंतर्गत ब्यूरो द्वारा कुल 19 ठिकानों पर आज दिनांक 23.11.2025 को सर्च की कार्यवाही की गयी।

See also  CG Train Cancelled: नागपुर रूट की 50 ट्रेनें रद्द, 6 गाड़ियों के मार्ग में किया परिवर्तन, देखें सूची

डीएमएफ घोटाला प्रकरण में हरपाल सिंह अरोड़ा एवं अन्य से जुड़े हुये व्यक्तियों/ठेकेदारों के रायपुर जिले में 04, बिलासपुर 02, सरगुजा 02, कोण्डागांव 01, धमतरी 01, बलरामपुर 01 कुल 11 स्थानों पर, इसी तरह शराब घोटाला प्रकरण में जेल में निरूद्ध आरोपी अनिल टुटेजा एवं निरंजन दास के परिजनों के बिलासपुर जिले में 04, रायपुर 02, दुर्ग 01, बस्तर 01 कुल 08 स्थानों पर सर्च कार्यवाही की गयी।इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जप्त किये गए हैं। साक्ष्य अनुसंधान में शामिल कर अग्रिम विवेचना जारी है।