टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के दिन कांग्रेस से इस्तीफा देकर लोगों को चौंका दिया। सियासी उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो गए। अब सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है।

आइए जानते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी जीवन के बारे में, सिंधिया खानदान के महाराज कहे जाने वाले ज्योतिरादित्य की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। मात्र 19 साल की उम्र में ज्योतिरादित्य पढ़ाई के लिए विदेश चले गए , उन्होंने हार्वर्ड युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियदर्शिनी की मां आषाराजे गायकवाड़ नेपाल की राजकुमारी थीं। प्रियदर्शिनी के पिता संग्रामसिंह गायकवाड़ बड़ौदा के राजघराने के हैं। जहां तक ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी की शादी की बात है तो एक जलसे में 1991 में पहली बार ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को देखा था , उस समय ही वो उन्हें दिल दे बैठे थे।

बडोदरा की गायकवाड़ रियासत की राजकुमारी हैं प्रियदर्शिनी

प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की शादी 1994 में हुई थी और जब ग्वालियर की ज्योतिरादित्य सिंधिया को बडोदरा की गायकवाड़ रियासत की राजकुमारी पहली नजर में ही भा गई थीं। जब सिंधिया 1993 में अमेरिका की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में स्टडी करके वापस भारत आए तो उनकी शादी की चर्चा होने लगी।

See also  ईडी का प्रेस नोट पूरी तरह झूठ का पुलिंदा : सुशील आनंद

इसी दौरान उनका रिश्ता बड़ोदरा के गायकवाड़ खानदान की प्रिसेंज प्रियदर्शिनी के साथ तय हुआ। इससे पहले सिंधिया एक फैमिली फंक्शन में पहले भी प्रियदर्शिनी से मिल चुके थे, लेकिन इसके पहले ही उनकी मां माधवीराजे सिंधिया ने उन्हें ग्वालियर रियासत की बहू बनाने का निर्णय ले लिया था।

बता दें कि एक फैमिली फंक्शन में माधवीराजे की मुलाकात भी प्रियदर्शिनी से हुई थी। उस समय प्रियदर्शिनी की उम्र 13 साल थी। तब माधवीराजे ने कहा कि यह लड़की बहुत सुंदर है। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ोदरा रियासत की राजकुमारी पहली ही नजर में भा गई थीं। वहीं मुलाकात के ठीक तीन साल बाद 12 दिसंबर 1994 में दोनों एक दूसरे के हो गए थे। अब उनके दो बच्चे महानआर्यमन सिंधिया और अनन्या सिंधिया है।

अब ग्वालियर की महारानी हैं बड़ोदरा की राजकुमारी

बड़ोदरा की राजकुमारी रहीं प्रियदर्शिनी राजे जो कि अब ग्वालियर की महारानी हैं, उन्हें अंग्रेजी की एक अंतरराष्ट्रीय महिला मैग्जीन ने देश की 50 सुंदर महिलाओं में शामिल किया था। सोफिया कॉलेज की ग्रेजुएट प्रियदर्शिनी राजे जब दिल्ली में होती हैं तो वे एक राजनेता यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी होती हैं, जबकि ग्वालियर आते ही वे रॉयल परिवार की महारानी बन ये जिम्मेदारी निभाती हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही : अमित शाह

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।