भोपाल। राजधानी भोपाल से पशु क्रूरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांधी नगर थाना क्षेत्र के गोंदरमऊ स्थित बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति द्वारा बकरी के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का आरोप है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कपिल के खिलाफ बकरी के मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पशु क्रूरता और अप्राकृतिक कृत्य से जुड़ा पाया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (प्रकृति के विरुद्ध अप्राकृतिक कृत्य) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके।

See also  बिग ब्रेकिंग: दोबारा नहीं खुलेगा राम मंदिर का केस,सभी पुर्नविचार याचिकाएं खारिज