दिल्ली। सपा नेता आजम खान को हार्ट अटैक आया है। उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आजम खान जब रामपुर में थे, तो उन्हें सीने में जलन, दर और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी।  

मंगलवार को आजम खान दिल्ली आए हुए थे इस दौरान उन्हें दिल्ली गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आजम खान को बताया कि उन्हें हर्ट अटैक आया था ।  जाँच में उनके दिल की एक नस में ब्लॉकेज मिला है ।  बाद में डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के बाद उनके हॉर्ट में एक स्टंट डाला था । डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  TRP Breaking : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! दिल्ली में लगा दिग्गजों का जमावड़ा