मैनचेस्टर।  वर्ल्ड कप (Worldcup)के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में न्यूजीलैंड(New Zealand) ने भारत(India) के खिलाफ टॉस जीतकर(win the toss) बल्लेबाजी(Batting) का फैसला किया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और हेनरी निकोलस क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन भेज दिया। गुप्टिल सिर्फ एक ही रन बना सके। विराट कोहली ने उनका कैच लिया। इससे पहले भारत ने पहली ही गेंद पर रिव्यू गंवा दिया। भुवनेश्वर कुमार ने गुप्टिल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। थर्ड अंपायर ने गुप्टिल को नॉटआउट करार दिया। शुरूआती दो ओवर में न्यूजीलैंड की टीम खाता भी नहीं खोल सकी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  FIFA World Cup 2026: मेस्सी का जादू बरकरार, विश्व कप में पहली हैट्रिक से अर्जेंटीना की शानदार जीत, अल्जीरिया को 3-0 से हराया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।