खेल डेस्क। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम केऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। भारत ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

जडेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद।
जय हिंद।

बता दें कि अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में रवींद्र जडेजा ने कुल आठ मैच खेले और सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, उन्हें मात्र एक विकेट मिला।

See also  'आइसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड' के लिए विराट कोहली समेत इन खिलाडी का नॉमिनेशन,

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।