मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

टीम की घोषणा मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में की गई।

इस चयन में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल जैसे बड़े नामों को भी मुख्य टीम में जगह नहीं मिली है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) कर रहा है, जहां मैच अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी : यशस्वी जायसवाल, प्रशिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।