एशियन गेम्स 2022 हुआ स्थगित, सितंबर में होना था आयोजित

टीआरपी डेस्क। एशियन गेम्स 2022 स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में खेला जाना था, लेकिन एशिया की ओलंपिक काउंसिल ने इसे 2023 तक स्थगित करने का फैसला लिया है।

चीन में पिछले कुछ समय से कोविड-19 महामारी के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते और भी कुछ बड़े इवेंट्स स्थगित करने पड़े हैं।

एशियन गेम्स को 2023 तक के लिए स्थगित किया गया है, हालांकि अभी इसकी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। चीनी स्टेट मीडिया ने एशियन गेम्स 2022 के स्थगित होने की खबर को कन्फर्म किया है। मगर इसके पीछे की वजह की जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।