भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने टी20 वर्ल्ड डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट किया।

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने टी20 वर्ल्ड डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट किया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ डक पर आउट होते ही बाबर आजम ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। बाबर आजम पांचवीं बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान शून्य पर आउट हुए तो वहीं इससे पहले शाहिद अफरीदी के नाम पर ये रिकार्ड दर्ज था जिनके साथ 4 बार ऐसा हुआ था।

T20I में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले पाकिस्तानी प्लेयर

5 – बाबर आजम

4 – शाहिद अफरीदी

3 – मोहम्मद हफीज

2 – सरफराज अहमद

बाबर आजम ने गोल्डन डक पर आउट होने के मामले में कई कप्तानों की बराबरी कर ली है। अब वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने लसिथ मलिंगा, केन विलियमसन और विलयम पोर्टरफील्ड की बराबरी कर ली है।

T20I में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले कप्तान-

5 – आरोन फिंच

4 – मशरफे मोर्तजा

3 – बाबर आजम

3 – लसिथ मलिंगा

3 – केन विलियमसन

3 – विलियम पोर्टरफील्ड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।