टीआरपी डेस्क। चंडीगढ़ में IPL के स्टार खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जिस होटल में विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी रुके हुए थे, वहां से तीन हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें इन आरोपियों में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे गैंगस्टर दीपक टीनू का साथी भी शामिल है।

पुलिस ने जब इन आरोपियों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। हालांकि पुलिस सट्टेबाजी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें शुरूआती पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

बता दें कि यह मामला 20 अप्रैल का है। गुरूवार को IS बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। जिसमें विराट की कप्तानी वाली RCB को जीत मिली। इस मैच के बाद आरसीबी की टीम IT पार्क स्थित होटल ललित में रुकीं। जिनमें भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली समेत अन्य कई नामी खिलाड़ी शामिल थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।