क्रिकेट: BCCI ने महिला खिलाड़ियों के वेतन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि महिला क्रिकेटरों को अब पुरुष खिलाड़ियों जितनी ही मैच फीस दी जाएगी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे लैंगिंग समानता की दिशा में पहला कदम उठाते हुए खुशी हो रही है। हम भारतीय महिला टीम के अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए बराबर की नीति लागू कर रहे हैं। हम क्रिकेट में लैंगिक समानता की दिशा के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं और हम पुरुष और महिला क्रिकेटरों को बराबर मैच फीस का भुगतान किया जाएगा।

मिलेगी इतनी रकम

बता दें कि भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख, हर वनडे मैच के लिए छह और टी20 मुकाबले के लिए तीन लाख रुपये मैच फीस मिलती है। बोर्ड के इस फैसले के बाद अब अनुबंधित महिला टीम के खिलाड़ियों को भी इतनी ही मैच फीस मिलेगी, जिससे उनकी वार्षिक आमदनी पर बहुत ही ज्यादा असर पड़ेगा।

See also  मानो ना मानो: पत्नी के भूत ने बेवफाई की दी ऐसी सजा कि 30 साल से दुल्हन बनकर तैयार हो रहा है ये शख्स

फिलहाल सालाना अनुबंध को लेकर स्थिति साफ नहीं

बता दें कि पुरुष क्रिकेटरों की तरह ही बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों से भी सालाना अनुबंध करता है, लेकिन दोनों की मैच फीस से अलग अनुबंध राशि में जमीन आसमान का फर्क है। भारतीय पुरुष क्रिकेट “ए+” कैटेगिरी के तहत सालाना सात करोड़, “ए” कैटेगिरी से सालना पांच और ग्रेड “बी” के तहत सालना तीन और ग्रेड सी के तहत प्रत्येक साल एक करोड़ रुपये की रकम पाते हैं, लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं के अनुबंध की रकम काफी कम है।

महिला क्रिकेटरों की अनुबंध कैटेगिरी

अनुबंधि महिला खिलाड़ियों के लिए तीन वर्ग हैं। ए कैटेगिरी की खिलाड़ियों को सालाना पचास लाख, जबकि बी कैटेगिरी की खिलाड़ियों को तीस लाख रुपये का भुगतान किया जाता है, जबकि सी कैटेगिरी की अनुबंधित खिलाड़ियों को साल में दस लाख रुपये मिलते हैं।

इस फैसले के बाद उठ रहे सवाल

बीसीसीआई के ऐलान के बाद करोड़ों भारतीय फैंस और महिला क्रिकेट के समर्थक इसी पहलू को लेकर असमंजस में हैं कि जहां बीसीसीआई ने महिला खिलाड़ियों की मैच फीस पुरुषों के बराबर कर दी है, तो क्या पुरुषों की अनुबंध राशि की तुलना में उनके सालाना अनुबंध की राशि भी बढ़ेगी, या फिर यह जस का तस ही रहेगा?

See also  कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आग का गोला बनी बस, 12 यात्रियों की मौत, 20 घायल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।