डरहम।
विश्व कप के मैच में धीमी रन गति(slow run speed) के लिए वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम पर जुर्माना(fines) लगाया गया है। दोनों टीमों के बीच सोमवार को हुए रोमांचक मैच को श्रीलंका ने 23 रनों से जीता था। निर्धारित समय तक दो ओवर कम डालने के लिए मैच रैफरी डेविड बून ने जेसन होल्डर की वेस्टइंडीज और दिमुथ करुणारत्ने की श्रीलंका पर जुमार्ना लगाया। जुर्माने के रूप में दोनों कप्तानों की मैच फीस में से 40-40 प्रतिशत कटौती की गई जबकि अन्य खिलाड़ियों की मैच फीस में 20-20 प्रतिशत कटौती की गई। अगर वनडे क्रिकेट में अगले एक साल के भीतर दोनों टीमें फिर से किसी मैच में निर्धारित समय तक कम ओवर डालती है तो एक कप्तान के रूप होल्डर और करुणात्ने को कुछ मैचों के लिए निलंबित किया जा सकता है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।