गीता फोगाट की बहन ने की आत्महत्या, मुकाबले में मिली हार को नहीं कर पाई बर्दाश्त लगाया मौत को गले
image source : google

टीआरपी डेस्क। खेल जगत की जानी-मानी हस्ती बबीता व गीता फोगाट की ममेरी बहन ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। जानकारी अनुसार, रितिका सिर्फ एक अंक के अंतर से हार गई। जिसकी वजह से वह अत्यंत निराश हो गई। जिसके बाद उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

बता दें, रितिका 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहीं थी, लेकिन स्टेट चैंपियनशिप के इस फाइनल मुकाबले में सिर्फ एक अंक के अंतर से वह पीछे रह गई। हालांकि इस मुकाबले के दौरान महाबीर फौगाट भी वहां मौजूद थे। साथ ही उन्होंने रितिका को दिलासा भी दिया था।

17 वर्षीय रितिका भी अपनी बहन गीता और बबीता की तरह ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनना चाहती थी। जिसके लिए वह दिन रात मेहनत करती थी। रितिका इससे पहले भी कई मैच खेल चुकी थी। वह अपने फूफा पहलवान महाबीर फौगाट की एकेडमी में 5 साल से प्रशिक्षण ले रही थी।

लेकिन मुकाबले में मिली हार को वह बर्दास्त नहीं कर पाई और पूरी तरह से टूट गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।