स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के सबसे बड़े प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दो मुकाबले छत्तीसगढ़ में खेले जाएंगे। पहला मैच 1-4 नवंबर 2025 से घरेलू टीम छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 8-11 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और पुंडुचेरी के बीच खेला जाएगा।

बता दे कि अगले महीने यानी दिसंबर में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और दक्षिण आफ्रिका के बीच ODI मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले यहां के दर्शकों को घरेलू टूर्नामेंट का रोमांच देखने को मिलेगा। 1 नवम्बर से शुरू हो रहे इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू मैदान पर अपनी स्थिति मजबूत करने का शानदार अवसर है। वहीं जम्मू-कश्मीर टीम के लिए यह चुनौती होगी कि वे बाहर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर ग्रुप में अपनी पकड़ बनाएं।

दर्शकों के लिए एंट्री फ्री
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर में 1 नवंबर 2025 से खेले जानें मैच का लुफ्त दर्शक फ्री में उठा पाएंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने आधारिक ऐलान कर दिया है।

See also  प्रभारी मंत्री की बैठक में शामिल नहीं होने पर पीडब्ल्यूडी का EE सस्पेंड

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।