टीआरपी डेस्क। ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। कुल 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। कार्यक्रम का ऐलान एक भव्य समारोह में किया गया, जिसमें आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शामिल थे।

आठ स्थलों पर होंगे मुकाबले
7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। भारत में मेजबानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद करेंगी। श्रीलंका में मैच कोलंबो के आर. प्रेमादासा और एस.एस.सी. मैदान तथा कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबल खेला जाएगा। वहीं 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

पहली बार इटली की एंट्री

कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर आठ में पहुंचेंगी, जहाँ से चार टीमें सेमीफाइनल और अंत में फाइनल में जगह बनाएंगी। इस बार इटली पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा, जो टूर्नामेंट की खास बातों में से एक है।

किस ग्रुप में कौन ?
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नेदरलैंड्स.
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान.
ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल.
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा.

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।