Ind Vs Eng 3rd test : भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत, पहली पारी में 112 रन पर ढेर इंग्लैंड
Ind Vs Eng 3rd test : भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत, पहली पारी में 112 रन पर ढेर इंग्लैंड

टीआरपी डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर सिमट गई है। जिसके बाद अब भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज ने कमान संभाल ली है। इसके साथ ही भारत की पहली पारी पिंक बॉल टेस्ट में शुरू हो चुकी है

आपको बता दें, पहली पारी में इंग्लैंड के लिए 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। इनमें जॉनी बेयरस्टो और ओपनर डॉम सिबली शून्य पर आउट हुए। भारत में पहली बार टेस्ट खेल रहे जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाया है।

मैच के दौरान इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम ने 27 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। 100वां टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया था। ओपनर डॉम सिबली 1 रन बनाकर आउट हुए। इशांत की बॉल पर स्लिप में रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया।

See also  हॉकी में मेडल से चूकीं भारत की बेटियां, कुश्ती से एक और पदक की बढ़ी उम्मीद, सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग

करियर का दूसरा टेस्ट खेल रहे स्पिनर अक्षर पटेल ने 6 विकेट लिए। इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। अक्षर ने लगातार दूसरी पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके। पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

स्पिनर अक्षर पटेल ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर को ढहाया। उन्होंने मैच के 7वें ओवर में इंग्लिश टीम को दूसरा झटका दिया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को LBW किया। अक्षर ने जैक क्राउली को 53 रन पर LBW किया। क्राउली के करियर की यह चौथी टेस्ट फिफ्टी रही। भारतीय स्पिनर ने बेन स्टोक्स (6) को भी LBW किया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट किया। आखिर में बेन फोक्स को क्लीन बोल्ड किया।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। उन्होंने इंग्लिश टीम को तीसरा झटका देते हुए कप्तान जो रूट को 17 रन पर LBW किया। अश्विन ने ओली पोप (1 रन) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद इंग्लैंड को 8वां झटका देते हुए जैक लीच को कैच आउट कराया।

See also  महाकुंभ के लिए रेलवे की सौगात, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित

इंग्लैंड टीम में 4 बदलाव किए गए। रोरी बर्न्स, डेन लॉरेंस, ओली स्टोन और मोइन अली को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया। उनकी जगह जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो और जैक क्राउली की वापसी हुई।

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली 3 तरह की गेंदों SG, कूकाबुरा और ड्यूक से डे-नाइट टेस्ट खेलने वाली दुनिया की पहली टीम है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने 2, जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 1 ही तरह की गेंद से टेस्ट खेला है।

टीम इंडिया में कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। साथ ही स्पिनर कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

विराट कोहली के पास यह मैच जीतने के साथ ही घर में सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने का मौका है। वे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोनों ने भारत में 21-21 टेस्ट जीते हैं। धोनी ने भारतीय जमीन पर कुल 30 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इसमें से 3 में हार मिली और 6 टेस्ट ड्रॉ रहे। वहीं, विराट की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदानों पर 28 टेस्ट खेले। इनमें से दो में हार का सामना करना पड़ा और 5 टेस्ट ड्रॉ रहे।

See also  Tokyo Olympics: पीवी सिंधु का जीत से आगाज, पहले दौर में हारी सानिया-अंकिता की जोड़ी

अगर भारतीय टीम यह टेस्ट मैच भी जीत लेती है तो विराट का घरेलू मैदानों पर रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ की बराबरी पर आ जाएगा। तब भारतीय मैदानों पर विराट के नाम 29 टेस्ट में 22 जीत हो जाएगी। दूसरी ओर स्टीव वॉ ने भी अपने घरेलू मैदानों (ऑस्ट्रेलिया में) में 29 में से 22 मैचों में जीत हासिल की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…