स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs ENG 4th Test : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 ऐसे पीछे है। इस मैदान पर भारत ने 89 साल में कभी टेस्ट मैच नहीं जीता है। अब तक 9 टेस्ट में से 4 हारे हैं और 5 ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट भारतीय टीम के लिए किसी महापरीक्षा से कम नहीं है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की कोशिश मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने को होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

चोट ने बढ़ाई चिंता
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद और मैनचेस्टर टेस्ट से पहले कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल हो गए। जिसके चलते इस टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आकाशदीप और अर्शदीप चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो गए है जबकि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। वहीं आकाश डीप भी चोटिल है।

See also  GST : आज रात राज्यों को मिलेंगे IGST के 20 हजार करोड़ रुपए, वित्त मंत्री सीतारमण का ऐलान

गेंदबाज अंशुल कंबोज को स्क्वाड में शामिल किया गया है. ज्यादा संभावना है कि वो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग-11 में अपनी जगह बना सकते हैं। इसके अलावा चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड की टीम में भी बदलाव
चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड एक बदलाव के साथ उतरेगी। चोटिल शोएब बशीर सीरीज से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया गया है, जो 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुन्दर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स.

See also  जीएसटी की विकृतियों को दूर करने हेतु कैट टीम द्वारा जीएसटी आयुक्त को सौपा ज्ञापन!

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।