टीआरपी डेस्क। IND vs ENG U-19 World Cup Final : भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए है। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंग्लैंड का ही रिकॉर्ड किया ध्वस्त
दिलचस्प बात यह है कि इस महा-रिकॉर्ड को बनाने के दौरान भारत ने इंग्लैंड के ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसी विश्व कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 404 रन बनाए थे, जिसे उस समय सबसे बड़ा स्कोर माना गया था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर 411 रन बनाकर इंग्लैंड के उस कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया।

See also  खत्म हुआ 1 हजार से ज्यादा दिनों का सूखा, भले ही टूर्नामेंट से बहार हुए भारतीय, लेकिन कोहली ने शतक जड़ते ही अपने नाम किये ये बड़े रिकॉर्ड

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।