IND vs NZ 2nd T20I Do or die match for Team India, Kiwi will challenge
IND vs NZ 2nd T20I Do or die match for Team India, Kiwi will challenge

लखनऊ। IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (29 जनवरी) शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच होगा।

IND vs NZ 2nd T20I: तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से मात दी थी। इस तरह न्यूजीलैंड इस सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर भारत आज का मुकाबला भी गंवा देता है तो सीरीज कीवी टीम के नाम हो जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम हर हाल में यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला जीतना चाहेगी।

IND vs NZ 2nd T20I Do or die match for Team India, Kiwi will challenge
IND vs NZ 2nd T20I Do or die match for Team India, Kiwi will challenge

IND vs NZ 2nd T20I: बता दें कि इस मैदान पर अब तक हुए सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली है। इस मैदान पर अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। सबसे पहली बार यहां नवंबर 2018 में मुकाबला खेला गया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया 71 रन से जीत हासिल की थी।

See also  डोनाल्ड ट्रंप के ‘बाहुबली’ अवतार वाला वीडियो वायरल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसे रिएक्ट किया

संभावित प्लेइंग-11

भारत :

ईशान किशान, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड :

फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।