टीआरपी डेस्क। IND vs NZ T20 Match Raipur : 23 जनवरी को रायपुर में होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने आज (गुरुवार) प्रेस वार्ता कर तैयारियों और टिकट व्यवस्था की जानकारी दी।

बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है और टिकट काउंटर से एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी। इसके अलावा दर्शकों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होंगी। अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये, जबकि लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000 और 3500 रुपये में मिलेगी। सिल्वर सिटिंग अरेंजमेंट की टिकट 7500 रुपये, गोल्ड की 10000 रुपये, प्लैटिनियम की 12500 रुपये और कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25000 रुपये तय की गई है।

टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन की जाएगी। दर्शक 15 जनवरी की शाम 7:30 बजे से ticketgenie.in वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकेंगे। ऑनलाइन एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद पाएगा। वहीं, 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेंप्शन की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी।

See also  18 मजदूरों को दलाल ने पांच लाख में साहूकार को सौंपा, पुलिस ने छुड़ाया

मैच के दौरान स्टेडियम में खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। मैदान के अंदर फूड बेचने वाले सभी कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने का रेट लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उसकी कीमतें भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएंगी। हालांकि, फूड आइटम्स के रेट अभी तय नहीं किए गए हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।