टीआरपी डेस्क। IND vs SA 5th T-20 : अहमदाबाद में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। सीरीज के इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं।

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जिन्हें हर्षित राणा की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव की जगह ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है, जबकि शुभमन गिल के स्थान पर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी अपनी अंतिम एकादश में एक परिवर्तन किया है। ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को इस मुकाबले में शामिल किया गया है, जिन्होंने तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे की जगह ली है।

प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

See also  छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा भारतीय टीम में पैरा पंजा कुश्ती खिलाड़ी के रूप में चयनित

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (C), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओटनिल बार्टमैन।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।