IND VS SL 1st Test

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली में खेला जाना है. ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए कई वजहों से बेहद खास है। सबसे पहले ये मैच विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मुकाबला है।

रोहित शर्मा का बतौर टेस्ट कप्तान ये पहला मैच है। साथ ही टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर अब नए खिलाड़ियों से लैस दिखेगा, क्योंकि लंबे समय बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम से ड्रॉप हो चुके हैं। रहाणे और पुजारा का बाहर होना युवा खिलाड़ियों के लिए मौका लेकर आया है।

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी हमेशा से पिच, विरोधी के मुताबिक ही प्लेइंग इलेवन उतारती है। दोनों का मकसद प्लेइंग इलेवन में संतुलन रखना होता है। मोहाली में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, किसे मिलेगा रहाणे-पुजारा की जगह मौका? आइए हम आपको बताते हैं कैसी हो सकती है मोहाली टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन।

टीम इंडिया की ओपनिंग

भारत की ओपनिंग रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के जिम्मे होगी। रोहित शर्मा ने टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में काफी मुकाबले खेले लेकिन अंत में उन्हें गजब की कामयाबी ओपनिंग स्लॉट में ही मिली। अब रोहित कप्तान बन चुके हैं और फिर भी वो इसी पोजिशन पर खेलने वाले हैं। उनके साथ मयंक अग्रवाल ओपनिंग करते नजर आएंगे क्योंकि केएल राहुल स्क्वाड में नहीं हैं।

See also  IPL में GT और DC होंगे आमने-सामने, जानें मौसम का हाल और पॉसिबल प्लेइंग-11

तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को मिल सकता है मौका

चेतेश्वर पुजारा की जगह तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो नंबर 3 पर भी भारत आक्रामक खिलाड़ी उतारने वाला है। एक ओर जहां पुजारा रक्षात्मक क्रिकेट खेलते थे वहीं दूसरी ओर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर शुभमन गिल अब भारतीय टीम को नए तौर पर पेश करेंगे। चौथे नंबर पर विराट कोहली ही उतरेंगे। 100वें टेस्ट में इस दिग्गज खिलाड़ी से शतक का सूखा खत्म करने की उम्मीदें हैं।

भारत की संभावित Playing XI

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभणन गिल, विराट कोहली, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।