IND vs SL : श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।  आज के मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छह में से छह मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति में है, जबकि श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं।

चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आज जीत से भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा। वहीं, श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। हार से उसका रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा। बता दें की श्रीलंका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। धनंजय डिसिल्वा की जगह स्पिनर दुशान हेमंता को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार और शमी खेलते दिखेंगे।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।