गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका  के बीच गुवाहाटी  के बारसापरा स्टेडियम में रविवार को खेला जाने वाला तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच में टॉस हो गया था, जिसे भारत ने जीता था। इसके बाद इंडियन टीम ने मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी देने का फैसला किया था।

अंपायरों ने मैच को रद्द करने का लिया फैसला

हालांकि, दोनों टीमें मैदान पर उतरतीं, इससे पहले ही बारिश आ गई। बारिश काफी देर तक जारी रही और जब रुकी तो मैदान खेलने लायक नहीं था, जिस कारण अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि सीरीज का अगला मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा।

धवन और बुमराह की होनी थी वापसी

इस मैच में शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह चोट के कारण लम्बे समय के बाद टीम में वापसी करनेवाले थे। टॉस के तुरंत बाद आई बारिश के कारण खेल निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। शाम 7.30 बजे बारिश रुक कई और मैदान सुखाने का काम शुरू हो गया। 8 बजे मैच शुरू होने की सम्भावना जताई गई लेकिन फिर बारिश आ गई।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।