स्पोर्ट्स डेस्क : नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होने जो रहे भारत और वेस्टइंडीज के वन डे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज के मैच में वेस्टइंडीज टीम की कमान पोलार्ड के हाथों में होगी वहीं भारतीय खेमे की बागडोर रोहित शर्मा सम्हालेंगे। आज के मैच से दीपक हुड्डा भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू करेंगे। बता दें लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताने और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारतीय टीम आज हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेगी।

ये हैं प्लेयिंग इलेवन

वेस्टइंडीज इलेवन : बी किंग, एस होप (विकेटकीपर), एस ब्रूक्स, डी ब्रावो, एन पूरन, के पोलार्ड (कैप्टन), जे होल्डर, एफ एलन, के रोच, ए होसेन, ए जोसेफ।

इंडिया इलेवन : रोहित शर्मा (कैप्टन), इशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्य कुमार यादव, दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर, डब्ल्यू सुंदर, मोहम्मद सिराज, वाई चहल, पी कृष्णा।

See also  BCCI को लेकर अध्यक्ष रमीज राजा ने दिया बेतुका बयान! ,कहा- एशिया कप छीना तो पाकिस्तान भी भारत नहीं जाएगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।