स्पोर्ट्स डेस्क। IND W vs AUS W : महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुछ देर बाद शुरू होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली यह मैच खेल रही हैं। वह जॉर्जिया वॉल की जगह टीम में आई हैं। भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। प्रतिका रावल, उमा क्षेत्री और हरलीन देओल नहीं खेल रही हैं। इनकी जगह शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और क्रांति गौड़ टीम में आई हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और 13 अंकों के साथ ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रही। भारत को तीन हार का सामना करना पड़ा और वह चौथे स्थान पर रहा। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया): फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसा पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहिलिया मैकग्राथ, सोफी मॉलनिक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।