स्पोर्ट्स डेस्क। IND W vs AUS W : स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। यह उनकी करियर का 13वां शतक था, जो उन्होंने 50 गेंदों पर 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से पूरा किया। इस शतक के साथ ही मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ज्वॉइंट दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी यह पारी खासतौर पर इसलिए यादगार रही क्योंकि उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक जड़ा था।

मंधाना ने मैच के दौरान अपनी तेज़ बैटिंग से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, जो कि भारत के लिए महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ फिफ्टी का रिकॉर्ड बन गया। अपनी पारी के शुरुआती ओवरों में उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मेगन शट और किम गार्थ को चार चौके और एक छक्का मारा। स्मृति 125(63) रन बनाकर आउट हुई।

See also  CWG 2022 : कुश्ती का सिकंदर बना भारत! बजरंग और साक्षी के बाद दीपक ने धमाकेदार अंदाज में बाज़ी पलट जीता सोना

IND W vs AUS W : इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा, जबकि मैग लेनिंग का रिकॉर्ड अब भी पहले स्थान पर कायम है, जिन्होंने 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। मंधाना का यह चौथा शतक था, जो उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 2024 के दौरान जड़ा।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी पिछले मैच में मिली हार के बाद अपनी बल्लेबाजी से जोरदार वापसी की। बेथ मूनी ने 79 गेंदों पर 138 रन की शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने 412 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो उनका भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर साबित हुआ। उनके साथ जॉर्जिया वोल (81 रन), एलिस पैरी (68 रन) और कप्तान एलिसा हीली (30 रन) ने भी बेहतरीन पारियां खेलीं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।