खेल डेस्क। भारत ने पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। बता दें की भारतीय टीम ने वनडे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 228 रनों से हरा दिया है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128/8 रन ही बना सकी। टीम के दो खिलाड़ी इंजरी के कारण खेलने नहीं उतरे।

टूर्नामेंट का पहला मैच भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था, बारिश के कारण वह मैच रद्द हो गया । सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान की फिर टक्कर हुई। बता दें कि यह मैच 10 सितंबर को होना था, मगर बारिश ने फिर खलल डाल दी। इसके बाद मैच को रिजर्व डे में खेला गया। इस बार भारतीय टीम ने कोई मौका नहीं गंवाया और पाकिस्तान को 228 रनों से बुरी तरह रौंद दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।