नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने घर में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। भारतीय टीम इस बडे टूर्नामेंट से पहले इन दोनों टीमों के साथ टी20 सीरीज खेलेगी ताकि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर सके।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कन्फर्म करते हुए कहा कि टीम इंडिया दोनों टीमों की मेजबानी करेगी। भारत को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पडा था और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

गांगुली ने बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अभी तारीख कन्फर्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, हम टी20 विश्व कप के लिए जाने से पहले दक्षिण और ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन-तीन टी20 मैचों की मेजबानी करेंगे।

See also  Mission 2023: आम आदमी पार्टी के मिशन छत्तीसगढ़ की शुरुआत 19 मार्च से, सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनाव अभियान का अगाज

दक्षिण अफ्रीका अपने मौजूदा इंग्लैंड दौरे (सितंबर में) के समापन के बाद भारत आएगा। वे सभी स्थान जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है, उन्हें मेजबानी करने का मौका मिलेगा। इनमें रांची, नागपुर, हैदराबाद, लखनऊ, इंदौर और मोहाली शामिल है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।