India Vs England 2nd ODI Today, India will go against England with the intention of winning 100th
India Vs England 2nd ODI Today, India will go against England with the intention of winning 100th

लॉर्ड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। अगर आज टीम इंडिया अंग्रेजों को हरा देती है तो ये तीनों फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ 100वीं जीत हो जाएगी।

भारतीय टीम ने पहले वनडे में 10 विकेट से जीत दर्ज कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। 1933 से 2022 तक भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) को मिलाकर 257 मैच खेले गए हैं। टीम को 99 मुकाबलों में जीत तो वहीं, 103 मैचों में हार मिली है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन और रीसे टोपली।

See also  मैच से पहले युजवेंद्र बने रिपोर्टर, देखिए चहल टीवी पर इसका खास प्रसारण- Video

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।