India vs New Zealand, World Cup 2023: भारत ने धर्मशाला में हुए ICC Cricket World Cup 2023 के 21वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया जारी टूर्नामेंट में इकलौती अजेय टीम बनी हुई है।

बता दें कि विराट कोहली की 95 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। बता दें कि भारत को वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 सालों के बाद जीत मिली है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2003 में वनडे विश्व कप में आखिरी जीत दर्ज की थी, उसके बाद टीम की यह पहली जीत है।

न्यूजीलैंड से मिले 274 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने 48 ओवरों में ही 4 विकेट रहते मैच अपने नाम किया। भारत के लिए विजयी रन रवींद्र जडेजा ने बनाए।
न्यूजीलैंड से मिले 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े।

बाद में भारत को रोहित शर्मा के रुप में पहला झटका लगा। रोहित 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल 26 रन बनाकर चलते बने। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 33, केएल राहुल ने 27 रनों की पारी खेली। जबकि जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।