India vs West Indies: वेस्टइंडीज के भारत दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वनडे और टी-20 टीम की घोषणा कर दी है। 27 सितंबर से शुरू होने वाले इस दौरे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें 3 वनडे और 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।
वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल समेत कई खिलाड़ियों को वनडे टीम में जगह मिली है।
वनडे टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
भारत की 15 सदस्यीय वनडे टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर शामिल हैं।
टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में
टी-20 टीम में श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिन विकल्पों को भी टीम में जगह मिली है।
भारत की टी-20 टीम
भारत की टी-20 टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव शामिल हैं।
🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को दूसरा वनडे गुवाहाटी में और 3 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में होगा। तीनों मैच दोपहर 2 बजे शुरू होंगे।
वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2 बजे
दूसरा वनडे : 30 सितंबर, गुवाहाटी, दोपहर 2 बजे
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2 बजे
6 अक्टूबर से टी-20 मुकाबले
वनडे सीरीज के बाद 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला टी-20 लखनऊ में होगा। इसके बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआती चार मैचों की तारीखें 6, 9, 11 और 14 अक्टूबर हैं, जबकि पांचवां टी-20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा।
टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी-20: 6 अक्टूबर, लखनऊ, शाम 7 बजे
दूसरा टी-20: 9 अक्टूबर, रांची, शाम 7 बजे
तीसरा टी-20: 11 अक्टूबर, इंदौर, शाम 7 बजे
चौथा टी-20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद, शाम 7 बजे
पांचवां टी-20: 17 अक्टूबर, बेंगलुरु, शाम 7 बजे



