स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और साउथ अफ्रीका का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज से केपटाउन में होने जा रहा है। इस मैच से कप्तान विराट कोहली की वापसी हो रही है। मैच से पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें कि इस मैच के लिए भारतीय खेमे में दो बदलाव किए गए हैं। हनुमा विहारी को रिप्लेस करके कप्तान कोहली ने टीम में एंट्री ली है। वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट में मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन-
विराट कोहली (C), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-
डीन एल्गर (C), एडन मार्करम, टेंबा बवुमा, कीगन पीटरसन, रेसी वान डर डुसें, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, डुआन ओलिविर, केशव महाराज और काइल वेरेन।

See also  अनुष्का शर्मा अपनी शादी में कपड़ों को लेकर डिजाइनर सब्यसाची मुख़र्जी से आखिर क्या कहा था। ​जानिये क्या है पूरा वाकया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।