टीआरपी डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास का एलान किया था। मगर अब उन्‍होंने नई पारी की शुरुआत की है। वह अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गये हैं। जामनगर विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्‍नी रि‍वाबा जडेजा ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी।

चुनाव प्रचार में नजर आए

रवींद्र जडेजा को उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ कई बार चुनाव प्रचार में देखा गया था। कई रोड शो भी नजर आए थे। अब उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। रिवाबा जडेजा ने एक्‍स पर इस बात का खुलासा किया है। जडेजा इसी महीने होने वाली बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। वह आखिरी बार टी20 विश्‍व कप 2024 मे खेले थे। भारत ने विश्‍व कप का खितााब अपने नाम किया था। इसके बाद जडेजा ने टी20 प्रारूप को अलविदा कह दिया था।

See also  Corona Update : देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए मामले! बीते 24 घंटे में मिले ढाई हजार के करीब नए केस, 54 लोगों की हुई मौत
https://twitter.com/Rivaba4BJP/status/1830690095630041175

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अपने करियर में 74 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान 41 पारियों में उन्‍होंने 515 रन बनाए। इस फॉर्मेट में जडेजा ने 29.85 की औसत और 7.13 की इकॉनमी से 54 विकेट चटकाए हैं।

जडेजा ने अपने करियर में अब तक 197 वनडे खेले हैं। इस दौरान 132 पारियों में उन्‍होंने 2756 रन बनाए हैं। वनडे में जडेजा ने 13 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उन्‍होंने कोई शतक नहीं लगाया है। इसके अलावा 189 में जडेजा ने 220 शिकार किए हैं। 5/33 वनडे में उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

रवींद्र जडेजा ने अपने करियर में अब तक 72 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान 105 पारियों में उन्‍होंने 36.14 की औसत और 55.83 की स्‍ट्राइक रेट से 3036 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 20 अर्धशतक और 5 शतक ठोके हैं। टेस्‍ट में उनका सर्वधिक स्‍कोर नाबाद 175 रन है। इतना ही नहीं टेस्‍ट की 136 पारियों में उन्‍होंने 294 शिकार किए हैं।

See also  IPL 2022 : शनिवार रहा शानदार, किंग कोहली का अर्द्धशतक, कैप्टन कूल की वापसी, मुम्बई पलटन का खुला खाता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।