खेल डेस्क। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन ही बनाने दिए। इस तरह भारत को मैच जीतने के लिए 148 रन का टारगेट मिला। टीम इंडिया ने यह मैच जीतकर पाकिस्तान से पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया है।

भारत ने एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले के बाद 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर रन चेज़ कर लिया।

हार्दिक पंड्या भारत की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव में भी बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए।

पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के चक्‍कर में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद नवाज ने झटका। कप्तान रोहित ने 12 रन बनाए तो वहीं, विराट के बल्ले से 34 गेंद में 35 रन निकले। टीम इंडिया को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। केएल राहुल नसीम शाह की गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए।

See also  Asia Cup 2023 Schedule : एशिया कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान,15 दिन में तीन बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान!

पाकिस्तानी टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। 1 विकेट आवेश खान को मिला।

हार्दिक ने जीता सबका दिल

हार्दिक पंड्या ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने इफ्तिखार, रिजवान और खुशदिल को पवेलियन भेजा। तीनों विकेट इस खिलाड़ी ने शॉर्ट गेंद पर लिए। वहीं जीत का सेहरा भी इनके सिर ही जाता है। इफ्तिखार 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 43 रन और खुशदिल ने 2 रन बनाए।

बाबर का बल्ला भी हुआ फेल

इन तीनों के विकेट गिरने के बाद अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने भी पाकिस्तान का 2 और विकेट लिया। पहले भुवी ने आसिफ अली को आउट किया तो वहीं, अर्शदीप ने मोहम्मद नवाज को आउट किया। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम आज के मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया।

See also  IPL 2026: गुवाहाटी में 'होम बॉय' रियान पराग का जलवा, टॉस जीतकर चेन्नई को दी पहले बल्लेबाजी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।