स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम की T20 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल्स में जाने की आखिरी उम्मीद भी धराशायी हो गई है। भारतीय टीम और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें आज हुए अफगानिस्तान – न्यूज़ीलैंड के मैच टिकी हुई थीं। जिसमें अफगानिस्तान की शिकस्त के बाद इस साल भारतीय टीम के T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी चूर चूर हो गया है। आज के मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 20 ओवरों में 8 विकेट गँवाकर न्यूज़ीलैंड के समक्ष 125 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम मे 2 विकेट गँवाकर 18.1 ओवरों में खेल और भारत की उम्मीदों को समाप्त किया।

बहरहाल भारत का एक मैच और बाकी है जो कि कल होने जा रहा है। हालाँकि वह मैच अब एक औपचारिकता मात्र रह गया है। क्योकि उसे जीतने के बाद भी भारत T20 वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर ही रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।