IPL 2021: अंकतालिका में आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को देंगे पटकनी या होगा अभियान का अंत
IPL 2021: अंकतालिका में आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को देंगे पटकनी या होगा अभियान का अंत

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के तहत अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी।

वही बात करें टीमों की तो सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है और उसके लिए अब यह मैच के जीत के साथ अभियान का अंत करने का मौका है. वहीं दूसरी ओर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी आरसीबी की टीम की नजर टॉप दो पर होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 12 मैचों में 8 जीत हासिल की है और वह 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पास 13 मैचों में नौ जीत के साथ 18 अंक हैं. बैंगलोर अगर अपने अगले दोनों मैच जीत लेती है तो उसके पास दिल्‍ली के बराबर 20 अंक हो जाएंगे।

See also  CG Corona Update : 220 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान, सबसे ज्यादा 57 मरीज रायपुर के, देखें जिलेवार आंकड़ा

दिल्‍ली के पास अब केवल एक मैच ही बचा है। ऐसे में विराट कोहली की टीम अपने दोनों मैच को जीतकर टॉप-2 में जगह पाने की स्थिति में नजर आती है वही दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पूरे सीजन में केवल दो ही जीत हासिल की है।

दूसरे चरण के शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई से हारने के बाद आरसीबी ने अच्छी वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनायी. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम जीत का अपना यह अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी।

दूसरी तरफ सनराइजर्स इस सत्र को याद भी नहीं करना चाहेगा। लगातार हार से उसकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। उसने 12 मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की है और वह तालिका में अंतिम स्थान पर है।

दूसरे चरण में वह पांच मैचों में केवल एक जीत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दर्ज कर पाया है। ऐसे में सनराइजर्स बाकी बचे दोनों मैच जीतकर सत्र का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगा।

See also  T20WC : दो दिनों में मिल जाएंगे फाइनलिस्ट, आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर