टीआरपी डेस्क। एक तरफ देश में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। इस बीच खबर आ रही है अरबों के सट्टेबाजी रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बुकी और हवाला ऑपरेटर अनिल जयसिंघानी को गिरफ्तार किया है।

उनकी गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय की अहमदाबाद यूनिट ने की है। बता दें कि उनकी बेटी अनिक्षा को हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी से जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अनिल जयसिंघानी पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहली बार प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग छह साल पहले केस दर्ज किया था। आरोप है कि अमृता ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में बचाने से इनकार किया, तो उनसे पैसे ऐंठने की भी कोशिश की गई।

पिता-पुत्री पर आरोप है कि उन्होंने एक साजिश रची, जिसके तहत अनिक्षा ने अमृता फडणवीस के साथ दोस्ताना संबंध बनाए और फिर उनसे ‘अपने पिता को उसके खिलाफ लंबित कई आपराधिक मामलों से बचाने’ का अनुरोध किया। इसके लिए अनिक्षा ने अमृता फडणवीस को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की।

See also  पहलवान रवि दहिया ने जीता रजत, हार के बाद भी देशवासियों के दिल में बनाई जगह

दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल थाने ने 20 फरवरी को अनिल जयसिंघानी और अनिक्षा के खिलाफ कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिनमें अमृता फडणवीस अनिक्षा से कथित रूप से लाभ लेते हुए नजर आ रही हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।