IPL 2024: एमएस धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्‍तान नहीं कहलांएगे। टॉस के समय फैंस की वो आवाज सुनने को नहीं मिलेगी। आईपीएल 2024 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले एमएस धोनी ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। अब धोनी विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्‍लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे।

जब एमएस धोनी ने कप्‍तानी छोड़ने की खबर अपने साथियों को दी तो ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी की आंखें भीगी हुईं थीं। सीएसके के हेड कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग ने पूरा दृश्‍य बताया।

जब धोनी ने खबर दी तो लोगों की भावनाएं उमड़ आई। हर कोई आगे बढ़ा। पिछली बार जब धोनी ने कप्‍तानी छोड़ने की खबर दी थी तब हम लीडरशिप में बदलाव के लिए तैयार नहीं थे। बहरहाल, सभी ने रुतुराज गायकवाड़ को बधाई दी। वो ज्‍यादा बोलने वालों में तो नहीं, लेकिन उसमें सही दिशा में आगे ले जाने की क्‍वालीटी है।

See also  टीआरपी संडे लाइम लाइट: फिर हर घर का चहेता बना लूडो, लॉकडाउन में खूब डाउनलोड हुआ ऐप

बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब एमएस धोनी ने कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा दिया हो। दो साल पहले उन्‍होंने रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी थी, मगर यह फैसला उन पर उलटा भारी पड़ गया था। धोनी को बीच सत्र में दोबारा कप्‍तानी संभालनी पड़ी। कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि इस बार कहानी अलग होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।