इंडियन प्रीमियर लीग

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच सीजन के लिए 2023 से 2027 के TV और डिजिटल राइट्स के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले पांच सालों में होने वाले आईपीएल के एक मैच से बीसीसीआई को 105.5 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

खबरें इस तरह की आ रही है कि टीवी राइट्स 57.5 करोड़ रुपये में ​​बिके हैं और डिजिटल राइट्स के लिए सबसे बड़ी बोली 48 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि टीवी और डिजिटल राइट्स किस कंपनी को मिले हैं।

ऐसी जानकारी है कि इस निलामी में सात कंपनियां दौड़ में शामिल थीं जिसमें से चार वॉयकॉम 18, डिज्नी स्टार, सोनी और जी। पहले दिन पैकेज ए टीवी अधिकार और पैकेज बी डिजिटिल अधिकार मिलाकर 42,000 करोड़ रुपये की बोली लगी थी। आपको बता दें कि पिछले पांच साल से आईपीएल के मीडिया राइट्स डिज्नी स्टार के पास ही थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।