टीआरपी डेस्क। KKR vs DC : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। फिलहाल दिल्ली की टीम 10 मैचों में 8 अंकों के साथ सातवें और कोलकाता की टीम 9 मैचों में 7 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

पिच और मौसम का मिजाज

यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, जिसे बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है। इसी मैदान पर दिल्ली ने 264 रन बनाने के बावजूद हार झेली थी। मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में छिटपुट बारिश के बावजूद आज दिल्ली में मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 19 में दिल्ली और 15 में कोलकाता ने जीत दर्ज की है। दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि कोलकाता का नेतृत्व अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर और स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर शाम 7:30 बजे से उपलब्ध होगी।

See also  Paper Leak Law 2026: पेपर लीक पर नकेल: संसद में सोमवार को पेश होगा बिल

संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।