ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ
मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शादमान इस्लाम का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल बाएं हाथ के गेंदबाज बने।

Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास और डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 36 वर्षीय खब्बू तेज गेंदबाज स्टार्क ने बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को आउट कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही उन्होंने भारत के महान पूर्व कप्तान कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

बांग्लादेश की पहली पारी के नौवें ओवर में मिचेल स्टार्क की एक बेहतरीन गेंद पर नाथन लायन ने शादमान इस्लाम का कैच लपका। इस एक विकेट के साथ ही स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट हो गए। मुकाबला शुरू होने से पहले स्टार्क और श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ 433 विकेटों के साथ बराबरी पर थे। अपने 106वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने विश्व क्रिकेट में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है।

See also  क्रिकेटर Vinod Kambli की तबीयत नाजुक, ब्रेन क्लॉट से बढ़ा स्ट्रोक का खतरा, जानें ताजा Health Update

कपिल देव की बराबरी भी की
अक्टूबर 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने वाले स्टार्क ने अपनी गति, इन-स्विंग और सटीक यॉर्कर के दम पर यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट चटकाए थे, जबकि स्टार्क ने महज 106वें टेस्ट में इस आंकड़े को छूकर संयुक्त रूप से विश्व के 11वें सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज का स्थान हासिल कर लिया है।

टी-20 से ले चुके है सन्यास
स्टार्क ने 65 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 79 विकेट लिए। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ (4 विकेट) रहा।स्टार्क 2021 में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे।

विश्व क्रिकेट में कंगारुओं का दबदबा
मिचेल स्टार्क की यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की वैश्विक साख को और मजबूत करती है। वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जैसे तीनों आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे स्टार्क अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के 439 विकेटों के रिकॉर्ड से केवल 5 विकेट दूर हैं। स्टेन को पीछे छोड़ते ही वह दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगे।

See also  भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाज़ी का फैसला, सीरीज़ पर कब्जा जमाने की नियत से उतर रही है टीम ब्लू

देखें लिस्ट

गेंदबाजदेशटेस्ट विकेट
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया434*
रंगना हेराथश्रीलंका433
वसीम अकरमपाकिस्तान414
डेनियल वेटोरीन्यूजीलैंड362
चामिंडा वासश्रीलंका355
रवींद्र जडेजाभारत348

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।