पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन
पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का आज बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। जिसका नाम अब देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। बता दें इस क्रिकेट स्टेडियम का नाम पहले सरदार पटेल के नाम पर था जिससे हटा कर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर किया गया है।

साथ ही आपको बताते चले की इसी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। सीरीज का आखिरी मैच भी यहीं होगा। यह मैच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि आज वो अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। इस स्टेडियम में एक लाख दस हजार दर्शक बैठ सकते हैं।

राष्ट्रपति ने गृहमंत्री अमित शाह और खेलमंत्री किरेन रीजिजू समेत कई खास मेहमानों की मौजूदगी में स्टेडियम का उद्घाटन किया।

https://twitter.com/BCCI/status/1364459999062200321

राष्ट्रपति ने इस मौके पर स्टेडियम में खेल परिसर के निर्माण कार्य की शुरुआत के समारोह में भी भाग लिया। इसका नाम सरदार पटेल खेल परिसर होगा और इसमें फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी जैसे खेलों की सुविधाएं होंगी। करीब 63 एकड़ से अधिक परिसर में फैले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख 10 हजार है और इस पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सबसे बड़ा स्टेडियम था जिसकी दर्शक क्षमता 90000 है।

See also  Tarn Taran Police Station Attack: आधी रात तरनतारन के सरहाली थाने में आंतकी हमला, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट, खालिस्तानी कनेक्शन

खेलमंत्री रीजिजू ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि हम बचपन में भारत में सबसे बड़े स्टेडियम का सपना देखते थे और अब बतौर खेलमंत्री इसे पूरा होते देखकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। पिछले कुछ दिनों से यहां प्रैक्टिस कर रहे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी इस मैदान की जमकर तारीफ की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…