Rajasthan Royals Player Claims -राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का दावा, धोनी जैसा कोई नहीं
Rajasthan Royals Player Claims -राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का दावा, धोनी जैसा कोई नहीं

टीआरपी डेस्क

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को काफी लम्बा अनुभव है। इसके अलावा धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों प्रारूप का अनुभव है। टीम इंडिया में वह काफी बार फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। जब भी फिनिशरों की बता की जाती है, तो धोनी का नाम उसमें जरुर आता है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पराग का मानना है कि जब गेम फिनिश करने की बात आती है, तो धोनी के करीब कोई नहीं है।

पीटीआई से बातचीत में पराग ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए मैं पिछले तीन वर्षों से फिनिशर की भूमिका निभाने लगा हूं। मेरे दिमाग में एक ही नाम आता है, जिसके बारे में पहले भी काफी कुछ बोला जा चुका है और वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। मुझे नहीं लगता कि फिनिशर की भूमिका में उनके जैसी कला किसी अन्य खिलाड़ी के पास है। इस भूमिका के लिए मैं हमेशा उनको ही देखता हूं। मैं यह देखता हूं कि वह किस तरह गेम को गहराई तक लेकर जाते हैं और फिनिश करते हैं। रॉयल्स के खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं गौरतलब है कि रियान पराग ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 165 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ 253 रन बनाये हैं। उन्होंने कहा कि मेरा घरेलू सीजन काफी अच्छा रहा है और इससे मैं अपनी आईपीएल तैयारियां कर पा रहा हूं।

See also  अमेरिका ने 200 और भारतीयों को किया डिपोर्ट, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई भी है शामिल, आज सुबह 10 बजे पहुंचेगी फ्लाइट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।