ऋषभ पंत

खेल डेस्क। उत्तराखंड के रुड़की में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत में अब सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने उनके माथे की सर्जरी की है। पंत को अभी भी आईसीयू में ही रखा गया है। शरीर के कई हिस्सों में दर्द और सूजन के चलते शनिवार को भी उनका एमआरआई नहीं हो सका।

ऐसी खबरें हैं कि लिगामेंट के इलाज के लिए पंत को अगले कुछ दिनों में दिल्ली या मुंबई या फिर इंग्लैंड या अमेरिका भी शिफ्ट किया जा सकता है।

खेल के मैदान में दो माह बाद हो सकती है वापसी

पंत को मैदान में वापसी के लिए अभी दो माह और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि, बाहरी चोट ठीक होने में ही पंद्रह से बीस दिन लगेंगे, जबकि लिगामेंट की सर्जरी और रिकवरी में भी काफी वक्त लगेगा।

देहरादून में चार डॉक्टरों का पैनल पंत का इलाज कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पंत को एयरलिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है और न ही इसकी अभी जरूरत है। पर, लिगामेंट के इलाज के लिए ऋषभ पंत को बाद में शिफ्ट किया जाएगा।

बता दें कि पंत अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। मगर वे भीषण हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई। पंत ने अब तक 33 टेस्ट मैचों में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-ट्वेंटी में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।